{"_id":"790c9584-d99d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"huge-fall-in-share-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार धड़ाम, रुपए की जोरदार पिटाई","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार धड़ाम, रुपए की जोरदार पिटाई
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Jun 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
बाजार में आज हर तरफ त्राहि-त्राहि मची थी। बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन लुढ़का, लेकिन इस बार गिरावट ऐसी थी जो थमने का नाम नहीं ले रही थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, रुपए की भी जमकर धुनाई हुई और वह डॉलर की तुलना में 60 का अहम स्तर तोड़ गया।
गुरुवार को बीएसई 526 अंक से ज्यादा गिरा, जो पिछले साल मार्च के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते घरेलू शेयर मार्केट में जोरदार बिकवाली हुई।
विज्ञापन
30 शेयरों वाला बीएसई शुरुआती कारोबारी सत्र में 423 अंक लुढ़क गया था। उसके बाद उसमें और गिरावट आई और वह 526.41 अंक की गिरकर 19,000 से नीचे 18,719 पर बंद हुआ। साथ ही निफ्टी 166.35 अंक टूटकर 5655.90 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
डॉलर की तुलना में रुपए के ऐतिहासिक स्तर तक गिरने के बाद बाजार में माहौल खराब हो गया था। इसके अलावा उभरते हुए बाजारों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के राहत कार्यक्रम को शंका बरकरार रही, जिससे खूब गिरावट दर्ज की गई।