फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   hsbc cut growth forecasts

HSBC ने विकास दर का अनुमान घटाया

Fri, 14 Sep 2012 12:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 14 Sep 2012 12:20 PM IST
विज्ञापन
hsbc cut growth forecasts
एचएसबीसी बैंक ने भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाकर 5.7 फीसदी कर दिया है। पहले उसने 6.2 फीसदी की विकास दर का अनुमान व्यक्त किया था। अनुमान में कटौती की वजह देश में आर्थिक सुधार संबंधी नीतिगत निर्णयों में ठहराव आने और घरेलू अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे ग्लोबल आर्थिक सुस्ती के प्रभाव को बताया गया है।
विज्ञापन


संसद के मानसून सत्र में दिखाई दिए भारी राजनीतिक गतिरोध के बाद एचएसबीसी ने यह कहते हुए देश के आर्थिक परिदृश्य को लेकर निराशा जताई है कि निकट भविष्य में देश में ढांचागत सुधारों की दिशा में कोई ठोस निर्णय होने की संभावनाएं काफी क्षीण दिख रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा उसने कमजोर मानसून के चलते बारिश की कमी का बुरा असर अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने की आशंका भी जताई है। साथ ही रिपोर्ट में ग्लोबल अर्थव्यवस्था में जारी सुस्ती का असर भी देश के व्यापार, वित्तीय दश और कारोबारी भरोसे पर पड़ने के आसार भी जताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कारखाना क्षेत्र की खस्ता हालत पर चिंता जताई गई है और सेवा क्षेत्र की हालत में भी नरमी दिखाई देने की बात कही गई है। एचएसबीसी ने अपनी अध्ययन रिपोर्ट में कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए हम चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर के 6.2 फीसदी के अपने अनुमान घटाकर 5.7 फीसदी कर रहे हैं, जबकि वित्त वर्ष 2013-14 के लिए अनुमान को 7.4 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी किया जा रहा है। इससे पहले मॉर्गन स्टेनले भी विकास दर के अनुमान को 5.8 फीसदी से घटाकर 5.1 फीसदी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed