{"_id":"9d2863de-38a9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hp-give-grant-of-10-lakh-dollars","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपी ने दिया दस लाख डॉलर का अनुदान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एचपी ने दिया दस लाख डॉलर का अनुदान
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 27 Nov 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचपी ने इंडिया ईआईएफआई अनुदान विजेताओं के लिए 10 लाख डॉलर के एजुकेशन इनोवेशन फंड की घोषणा की है, जिसके तहत भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद को एक करोड़ रुपये मिले हैं। एचपी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि यह ईआईएफआई-एचपी सस्टेनेबिलिटी एंड सोशल इनोवेशन ग्रुप और श्री अरविंदो सोसायटी की सहभागिता वाली परियोजना है।
विज्ञापन
दस लाख डॉलर के इस कोष को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित, एसटीईएम, प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम विकास को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। इसके तहत आईआईएम अहमदाबाद को एक करोड़ रुपये का शीर्ष पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा 15 अन्य विजेताओं को 15 लाख रुपये और दो विजेताओं को 10 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है।
विज्ञापन