फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   hp cut 16,000 job

16000 की जाएगी नौकरी, मची खलबली

Fri, 23 May 2014 09:18 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
hp cut 16,000 job

अमेरिका की प्रमुख कंप्यूटर कंपनी हयूलेट-पैकर्ड (एचपी) द्वारा दुनिया भर में अपने करीब 16 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की घोषणा की जद में कंपनी के भारतीय कर्मचारी भी आ सकते हैं।

विज्ञापन


कंपनी ने पुनर्गठन योजना के तहत 11,000 से 16,000 और कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। कंपनी ने 30 अप्रैल 2014 को समाप्त तिमाही में कंपनी की आय में आई गिरावट को देखते हुए यह कदम उठाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

34,000 लोगों की छंटनी की घोषणा

hp cut 16,000 job

भारतीय न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एचपी ने इससे पहले वर्ष 2012 में शुरू हुई योजना के तहत 34,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।

नई घोषणा के तहत की जाने वाली छंटनी इसके अलावा होगी होगी। कंपनी ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा है कि एचपी ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनने और अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपने श्रमबल का पुनर्गठन कर रही है।

पहले जितने कर्मचारियों की छंटनी का आकलन किया गया था उसमें 11,000 से 16,000 का इजाफा होगा।

कुल 3,17,500 कर्मचारी करते थे काम

hp cut 16,000 job

दुनिया भर में एचपी के कर्मचारियों की संख्या 31 अक्तूबर 2013 तक 3,17,500 थी। एचपी के इस फैसले का भारत पर भी असर पड़ने की बात भी कही जा रही है।

भारत में एचपी के डिवाइस व नेटवर्किंग कारोबार में अच्छे खासे कर्मचारी हैं। एचपी ने यह पहल पर्सनल कंप्यूटर के अपने पारंपरिक कारोबार से हटकर मोबाइल उपकरणों के बाजार में अपने आपको स्थापित करने के मामले में पेश आ रहे संकट के मद्देनजर की है। इस क्षेत्र में एप्पल और दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग जैसी कंपनियों का दबदबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed