फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   how income of air india will be increase by 5%?

जानिए कैसे बढ़ेगी एयर इंडिया की कमाई

Thu, 26 Jun 2014 09:12 AM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
how income of air india will be increase by 5%?

वित्तीय संकट से जूझ रही सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया को स्टार एलायंस से काफी उम्मीदें हैं। नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने मंगलवार को एयर इंडिया के स्टार एलायंस में शामिल होने का औपचारिक ऐलान करते हुए कहा कि इससे एयरलाइंस की कमाई ५ फीसदी तक बढ़ सकती है।

विज्ञापन


स्टार एलायंस की मदद से एयर इंडिया को अपना पहुंच और नेटवर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी। नागर विमानन मंत्री का कहना है कि पिछले तीन साल में यह एयर इंडिया का सबसे बड़ा समझौता है। इससे एयरलाइंस की पहुंच बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को भी पहुंचेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत सोमवार को स्टार एलायंस और एयर इंडिया के अधिकारियों लंदन में इस समझौते को अंतिम रूप दिया। एयर इंडिया स्टार एलायंस में शामिल होने वाली २७वी एयरलाइंस होगी। इससे एयर इंडिया १२०० से ज्यादा स्थानों के लिए एलायंस में शामिल एयरलाइंस के साथ रूट शेयर कर सकेगी। खाड़ी देशों की ऐतिहाद और कतर एयरवेज जैसी एयरलाइंस की भारत में बढ़ती पहुंच का मुकाबला करने में एयर इंडिया को इस समझौते से काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों से जेट फ्यूल पर वैट घटाने का अनुरोध
मोदी सरकार राज्यों सरकारों के साथ मिलकर एविएशन टरबाइन फ्यूट (एटीएफ) पर वैट कम कराने की कोशिश में जुट गई है। इसकेअलावा ईंधन के बढ़ते बोझ को कम कराने केलिए सरकार एयरलाइंस को एयरपोर्ट पर ईंधन इंपोर्ट करने की छूट देने पर भी विचार कर रही है। नागर विमानन मंत्री ने राज्य सरकारों से जेट फ्यूल पर वैट घटाने का अनुरोध किया है।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed