होंडा एकॉर्ड और सीआर-वी का करेगी रिकॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी ऐसा पैसेंजर साइड एयरबैग इनफ्लेटर में आई खामियों के मद्देनजर ग्लोबल रिकॉल के तहत कर रही है। कंपनी साल 2003 में बनी 1085 एकॉर्ड, 252 सीआर-वी और साल 2003 में बनी एक सीआर-वी का रिकॉल करेगी।
2002 और 2003 मॉडल की 1338 गाडिय़ां होंगी रिकॉल बुधवार को होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार कंपनी सभी ग्राहकों को अपने स्तर पर सूचना देगी। इसके अलावा ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर 17 अंकों वाली व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर डालकर भी अपने वाहन के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार ग्लोबाल रिकॉल के तहत यह कदम उठाया गया है। चूंकी यह रिकॉल 10 साल पुरानी कारों का है, इसलिए कंपनी डीलर, बीमा कंपनी आदि के जरिए भी ग्राहकों से संपर्क करने की कोशिश करेगी। उनके अनुसार भारत में किसी भी गाड़ी की शिकायत नहीं आई है, फिर भी कंपनी एहतियात के तौर पर इन्हें रिकॉल कर रही है। कंपनी के अनुसार वह गाडिय़ों में रिप्लेसमेंट मुफ्त में करेगी।