फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Honda doubles production capacity in 2014

होंडा ने 2014 में उत्पादन क्षमता की दोगुनी

Mon, 29 Dec 2014 09:11 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2014 में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की उत्पादन क्षमता दोगुनी हो गई है। टपूकड़ा प्लांट में फरवरी 2014 से असेंबली ऑपरेशन शुरू हो जाने से उत्पादन क्षमता में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


अपनी कारों की जोरदार बिक्री के कारण एचसीआईएल ने कुछ माह में उत्पादन तेजी से बढ़ाया है और नवंबर 2014 से टपूकाड़ा प्लांट में परिचालन दो शिफ्ट में हो रहा है।
विज्ञापन


एचसीआईएल ने जनवरी- नवंबर 2014 के दौरान 61.8 फीसदी ग्रोथ के साथ 1,65,388 कारों की बिक्री दर्ज की है। वहीं 2013 की समान अवधि में कंपनी ने कुल 1,02,168 कारें बेची थी। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2014 की शुरुआत चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी से की थी। होंडा सिटी के नए मॉडल की नवंबर, 2014 तक 71,000 कारें बिक चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंडा सिटी के लांच के बाद होंडा ने स्टाइलिश मिड साइज होंडा मोबिलियो के साथ एमपीवी सेगमेंट में प्रवेश किया। स्टाइलिश और 7 सीटर मोबिलियो को फैमिली वाहन के तौर पर लांच किया गया था और मोबिलियो फैमिली के बीच हिट रही। मोबिलियो की अब तक की 60 फीसदी बिक्री 5 से अधिक सदस्यों वाले परिवारों से रही है। मोबिलियो के लांच होने के बाद शुरुआती पांच माह में 22,000 कारें बिक चुकी हैं।

होंडा की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक होंडा अमेज इस वर्ष अगस्त में 1,00,000 कारों की बिक्री के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर चुकी है। कंपनी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए होंडा अमेजिंगली इंडियन अभियान शुरू किया।

इस अभियान के पहले चरण के तहत होंडा अमेज ने एक देश में सबसे लंबी यात्रा 23,000 किमी से अधिक यात्रा करने का गिनीज बुक ऑफ रेकार्ड बनाया है। यह अभियान अब दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इसके तहत वेब सीरीज डिस्कवर अमेजिंग इंडिया इन होंडा अमेज चलाया जा रहा है। इसे जाने माने लेखक चेतन भगत होस्ट कर रहे हैं।


2014 में होंडा ने विस्तार के मोर्चे पर भी सफलता हासिल करते हुए डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार किया है। भारत में 2014 तक  कंपनी के डीलर्स की संख्या 200 से अधिक पहुंच चुकी है। कंपनी अगले वित्त वर्ष के अंत तक 100 और डीलर्स को अपने साथ जोड़ने की योजना बना रही है। इस तरह से कंपनी की रणनीति मार्च 2016 तक डीलर्स की संख्या 300 तक पहुंचाने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed