फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Honda Cars hikes vehicle prices by up to Rs 60,000

होंडा की कारें 60,000 रुपये तक हुईं महंगी

Tue, 06 Jan 2015 09:03 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
Honda Cars hikes vehicle prices by up to Rs 60,000

होंडा कार्स इंडिया ने अपने वाहनों कीमतें 60,000 रुपये तक बढ़ा दी है। कंपनी ने केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में छूट खत्म किए जाने और बढ़ती लागत के प्रभाव से निपटने के लिए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


होंडा ने अपनी एंट्री लेवल कार ब्रियो कीमतें 15,000 रुपये से 18,000 रुपये की रेंज में बढ़ाई हैं। अब ब्रियो की कीमत 4.21 लाख रुपये से 6.30 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच होगी।
विज्ञापन


कांपैक्ट सिडान अमेज की कीमत 19,000 रुपये से 26,000 रुपये के बीच बढ़ाई गई है और अब अमेज 5.18 से 7.78 लाख रुपये में उपलब्ध होगी। कांपैक्ट सिडान के पेट्रोल संस्करण की कीमतें 19,000 रुपये से 23,000 रुपये के बीच बढ़ाई गई है। वहीं डीजल संस्करण की कीमत में 23,000 रुपये से 26,000 रुपये तक वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मिड साइज सिडान सिटी 48,000 रुपये तक महंगी होगी। सिडान सिटी के पेट्रोल संस्करण की कीमतें 33,000 रुपये से 48,000 रुपये तक बढ़ीं हैं। वहीं कार का डीजल संस्करण 37,000 से 48,000 रुपये की रेंज में महंगा हुआ है।


सिडान सिटी माडल की कीमत अब अब 7.53 लाख रुपये से 11.53 लाख रुपये के बीच होगी। होंडा कार्स इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी अपने मल्टी परपज व्हीकल मोबिलियो कीमतें में वृद्धि की राशि तय कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed