{"_id":"a2c02d78-0680-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"honda-brio-jazz-and-city-will-be-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा की ब्रीयो, जैज और सिटी होंगी महंगी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
होंडा की ब्रीयो, जैज और सिटी होंगी महंगी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 25 Sep 2012 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स अपने तीन प्रमुख मॉडलों ब्रीयो, जैज और सिटी की कीमतों में 2.6 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ने के कारण मूल्यवृद्धि का फैसला किया गया है। नई कीमतें 1 अक्तूबर से प्रभावी हो जाएंगी।
कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आगामी 1 अक्तूबर से उसकी ब्रीयो, जैज व सिटी कारें अपने मौजूदा भाव से 0.2-2.6 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ने के साथ-साथ मुद्रास्फीति का दबाव व डीजल की मूल्य वृद्धि से भाड़ा बढ़ने से तीनों मॉडल की कीमतों में वृद्धि का निर्णय किया गया है।
कंपनी की स्माल कार ब्रीयो की मौजूदा कीमत 4.05 लाख से 5.23 लाख रुपये और प्रीमियम कॉम्पैक्ट जैज के दाम 5.85-6.41 लाख रुपये है। जबकि, कंपनी अपनी लोकप्रिय कार सिटी को 7.25-10.46 लाख रुपये पर बेच रही है। सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली हैं।