{"_id":"37ac9a53d50dcdbe9debe62d9c0e116c","slug":"home-loan-rate-down-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अब होम लोन लेना हुआ सस्ता","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खुशखबरी: अब होम लोन लेना हुआ सस्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Aug 2014 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने 75 लाख रुपये से ज्यादा होम लोन लेने वालों के लिए ब्याज दरें घटा दी हैं। बैंक ने 75 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज पर ब्याज दरें 0.15 फीसदी घटाई है।
विज्ञापन
इससे कम कर्ज वाले ग्राहकों के लिए 10.15 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर में कोई कमी नहीं की है। इसी तरह महिला ग्राहकों को भी 75 लाख रुपये से ज्यादा का होम लोन लेने पर बैंक ने 0.10 फीसदी ब्याज में कटौती कर दी है।
विज्ञापन
बैंक अब किसी भी राशि के कर्ज पर 10.15 फीसदी की के ब्याज पर कर्ज देगा। वहीं, महिला ग्राहकों को 10.10 फीसदी के ब्याज पर होम लोन देगा।
महिला ग्राहकों को मिलने वाली छूट का लाभ अकेले कर्ज लेने वाली महिला के साथ-साथ संयुक्त रूप से कर्ज लेने पर भी उन्हें मिलेगा। हालांकि इसके तहत महिला का पहला आवेदक होना जरूरी है।
विज्ञापन