फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   home loan interest rate is not low in comning year

ग्राहकों का सपना टूटेगा, नहीं सस्ता होगा लोन!

Thu, 29 May 2014 07:51 AM IST
Updated Thu, 29 May 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
home loan interest rate is not low in comning year

रिजर्व बैंक अगले सप्ताह अपनी मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरें अपरिवर्तित रख सकता है। डीबीएस की एक रिपोर्ट का कहना है कि महंगाई को काबू में रखना आरबीआई की प्राथमिकता है और ऐसे में वह ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने मंगलवार को नए वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी और कहा था कि महंगाई से लड़ना केंद्रीय बैंक की प्राथमिकता है और महंगाई को नियंत्रित करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने के बीच हमेशा संतुलन रखा गया है।
विज्ञापन

तीन बार बढ़ चुकी है ब्याज दरें

home loan interest rate is not low in comning year

डीबीएस की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक 3 जून को पेश होने वाली मौद्रिक समीक्षा में रेपो रेट में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।

अगले कुछ महीनों में सरकार और केंद्रीय बैंक को महंगाई के मोर्चे पर एक समान तरह की राय बनाने के प्रयास किए जा सकते हैं। पिछले साल सितंबर में रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार संभालने के बाद से राजन ब्याज दरों में तीन दफा बढ़ोतरी कर चुके हैं।

2013-14 में देश की आर्थिक विकास दर घटकर 4.9 फीसदी पर आ गई। वहीं, गत अप्रैल में खुदरा महंगाई 8.59 फीसदी पर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed