{"_id":"eafe986e-801e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"hiring-pace-declines-6-pc-in-jan-monster-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरियों की रफ्तार में आई सुस्ती","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नौकरियों की रफ्तार में आई सुस्ती
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 26 Feb 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
कमजोर आर्थिक परिस्थितियों के चलते कंपनियों ने सतर्कता भरा रवैया अपनाया और जनवरी में नई नियुक्तियां करने से परहेज किया। जॉब पोर्टल मांस्टर डॉट कॉम के मुताबिक जनवरी में रोजगार सूचकांक इससे पिछले माह के मुकाबले करीब 6 फीसदी गिरकर 128 अंक पर रहा। हालांकि, सालाना आधार पर जनवरी में सूचकांक में 7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन
मांस्टर डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक (इंडिया, मिडिल ईस्ट व साउथ एशिया) संजय मोदी का कहना है कि भारत के मांस्टर रोजगार सूचकांक में सालाना ग्रोथ सकारात्मक रही। लेकिन, मौजूदा वैश्विक आर्थिक हालातों के चलते नियोक्ता नियुक्तियों में सतर्कता बरत रहे हैं। इसी के चलते मासिक आधार पर रोजगार सूचकांक में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
चुनौतीपूर्ण आर्थिक हालातों के बीच भी कई सेक्टरों में नियुक्तियों की रफ्तार बनी हुई है। बीपीओ, आईटी, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, बीमा, एजूकेशन, हेल्थकेयर, कंज्यूमर गुड्स, एफएमसीजी और लॉजिस्टिक्स में नौकरियों के अवसर बने रहे। जनवरी में ऑनलाइन नौकरी की उपलब्धता के मामले में सूचकांक के 27 सेक्टरों में से करीब 19 सेक्टरों में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनियों की छह व्यावसायिक श्रेणी में बढ़ोतरी रही। कस्टमर सर्विस और हेल्थकेयर में तकनीकी रूप से योग्य पेशेवरों की मांग में तेजी आई। शहरों के आधार पर नौकरियों की ऑनलाइन मांग में मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, कोयंबटूर और जयपुर में कमी आई है। जबकि अहमदाबाद, कोच्चि और बडोदा में तेजी दर्ज की गई।