फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Hiring outlook for next 6 months improves; 88 pc ready to hire

अगले छह माह में होंगे नौकरी के ज्यादा मौके

Tue, 28 Oct 2014 09:36 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 28 Oct 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
Hiring outlook for next 6 months improves; 88 pc ready to hire

अगले छह माह नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। देश की 88 फीसदी कंपनियां आर्थिक स्थिति में सुधार को देखते हुए अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना चाहती हैं। अक्तूबर2014- मार्च 2015 के लिए टीमलीज एंप्लायमेंट आउटलुक सर्वे के अनुसार वैश्विक रूझानों और घरेलू मांग के कारण कारोबारी और रोजगार धारणा मजबूत हुई है।

विज्ञापन


सर्वे के दौरान जवाब देने वालों में से 91 फीसदी ने कहा कि आने वाले छह माह के लिए कारोबारी संभावनाएं बेहतर हुईं हैं वहीं 88 फीसदी लोगों ने कहा कि रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले छह माह में जॉब ग्रोथ 12.8 फीसदी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा रोजगार संभावनाओं को लेकर सकारात्मक नजरिया सिर्फ मेट्रो शहरों में ही सीमित नहीं है बल्कि यह टियर 2 शहरों में भी दिखता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक हिंदूपुर, विशाखापट्नम, हुबली, तिरूवनंतपुरम, बेलगाम, औरंगाबाद, कोटा, अजमेर और मेरठ कुछ ऐसे शहर हैं, जहां कंपनियों ने अगले छह महीनों में नियुक्तियां करने की पहचान की है। टीमलीज सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट कुणाल सेन ने कहा कि सरकार के काम काज और त्योहारी सीजन की वजह से कुल मिला कर उत्साह का माहौल है। सेन ने आगे कहा कि हम नियुक्तियों को लेकर सकारात्मक नजरिया देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष तक उतार-चढ़ाव का दौर देखने के बाद लगता है कि कारोबारी और नौकरी की धारणा स्थिर हो रही है और यह ग्रोथ की ओर बढ़ रही है। हमें विश्वास है कि यह रूझान जमीनी स्तर पर नियुक्तियों में बदलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेक्टर के नजरिए से देखें तो लगभग सभी सेक्टर कारोबारी धारणा में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। देश भर के उद्योगों में आगामी छह माह में कारोबारी माहौल उल्लासपूर्ण रहने की उम्मीद है।


रिपोर्ट के मुताबिक आईटी, हेल्थकेयर, फार्मा और रिटेल सेक्टर का नौकरियों की संभावनाएं बेहतर बनाने में अहम योगदान है, वहीं टेलीकॉम, एफएमसीडी, एफएमएसीजी और फाइनेंसियल सर्विसेज ने भी कारोबारी धारणा मजबूत होने में योगदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed