फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Hiring in aviation, hospitality to go up by 40 pc in 2015

विमानन, सेवा क्षेत्र में नियुक्तियों में होगा 40 फीसदी तक इजाफा

Tue, 27 Jan 2015 11:17 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 27 Jan 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
Hiring in aviation, hospitality to go up by 40 pc in 2015

अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार और वैश्विक कंपनियों द्वारा भारतीय विमानन कंपनियों और होटलों में निवेश से वर्ष 2015 में विमानन और सेवा क्षेत्रों में नियुक्तियां 40 फीसदी तक बढ़ने की संभावना हैं।

विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव सर्च कंपनी ग्लोबल हंट के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील गोयल ने बताया कि 2015 नियुक्तियों के लिहाज से बेहद अहम होने जा रहा है और इस वर्ष सेवा और विमानन जैसे क्षेत्र की ग्रोथ में तेजी आएगी और नियुक्तियों में पिछले वर्ष की तुलना में 30-40 फीसदी तक इजाफा होगा।

विज्ञापन


इसी तरह का विचार व्यक्त करते हुए केली सर्विसेज इंडिया एंड मलयेशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल कारंथ ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई ग्लोबल होटल चेन ने भारत में निवेश किया है और इससे बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा हुई हैं। 2015 में अकेले सेवा क्षेत्र में 60,000 से 80,000 नौकरियां पैदा होंगी। इसी तरह से अगले 10 वर्ष में उम्मीद है कि 3.5 लाख नौकरियां पैदा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed