फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Hiring activities turn sluggish in November

नवंबर में सुस्त रही नियुक्तियों की रफ्तार

Wed, 12 Dec 2012 07:30 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 12 Dec 2012 07:30 PM IST
विज्ञापन
Hiring activities turn sluggish in November

आर्थिक अनिश्चितता के बीच त्योहारी मौसम रहने और नियोक्ताओं द्वारा अधिक सतर्कता बरतने से इस साल नवंबर में रोजगार के नए अवसर कम उपलब्ध हुए। इस साल अक्तूबर के मुकाबले नवंबर में नियुक्तियों से जुड़ी गतिविधियों में 4 फीसदी कम दर्ज की गई। इंफ्रा, फार्मा और बीपीओ को छोड़कर सभी सेक्टरों में सुस्ती बनी रही। वहीं, महानगरों में कोलकाता का रुझान रोजगार से जुड़ी गतिविधियों में सर्वाधिक सकारात्मक रहा।

विज्ञापन


ऑनलाइन जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम के अनुसार भारतीयों उद्योगों ने नवंबर माह में नियुक्तियां अक्तूबर की तुलना में 4 फीसदी कम की हैं। फार्म, निर्माण और बीपीओ क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधि में कमी दर्ज की गई। फार्मा क्षेत्र में नवंबर माह में 7 फीसदी अधिक नियुक्तियां की गईं। जबकि निर्माण और बीपीओ क्षेत्र में नियुक्तियों की गतिविधियां लगभग स्थिर रहीं।
विज्ञापन


नियुक्तियों के मामले में सबसे अधिक निराशा दूरसंचार क्षेत्र से हुई। दूरसंचार क्षेत्र का सूचकांक अक्तूबर के मुकाबले नवंबर में 20 फीसदी कम हुआ। ऑटो, बीमा, तेल एवं गैस और बैंकिंग में नियुक्ति गतिविधियां कम हुईं और यह 5 से 9 फीसदी के दायरे में रही। देश में रोजगार के सबसे अधिक अवसर उपलब्ध कराने वाले आईटी व सॉफ्टवेयर उद्योग में नियुक्तियों की गतिविधियां लगातार पांच माह से सुस्त बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार के माहौल में आई इस गिरावट की मुख्य वजह पूरे महीने चला त्योहारों का मौसम रहा। इसके अलावा, आर्थिक अनिश्चितता और नियोक्ताओं द्वारा अधिक सतर्कता बरतना भी नियुक्तियों की गतिविधियों में आई गिरावट की एक बड़ी वजह रहा। बता दें, नौकरी डॉट कॉम इंफोएज समूह का हिस्सा है।

इंफोएज इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक हितेश ओबेराय का कहना है कि त्योहारों के दौरान नियुक्तियों में आमतौर पर कमी होती है। हालांकि, इस साल नियोक्ता सतर्क हैं। आर्थिक अनिश्चितता की वजह से भी नौकरियों के परिदृश्य पर विपरीत असर दिखाई दे रहा है।

कोलकाता में हुई बढ़ोतरी
महानगरों की बात की जाए तो नवंबर के दौरान कोलकाता और हैदराबाद में ही नई नौकरियों से जुड़ी गतिविधियों में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन शहरों में अक्तूबर के मुकाबले नवंबर में नियुक्तियों की गतिविधियों में क्रमश: 5 और 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।


वहीं मुंबई, पुणे और दिल्ली में इस अवधि के दौरान क्रमश: 9, 6 और 3 फीसदी का नकारात्मक रुख दर्ज किया गया। चेन्नई में नियुक्ति में एक फीसदी की मामूली वृद्धि हुई जबकि बंगलूरू में नियुक्तियों का स्तर स्थिर बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed