फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   hike diesel price will not return says moily

डीजल की बढ़ी कीमतें वापस नहीं होंगी: मोइली

Sat, 19 Jan 2013 11:24 PM IST
जयपुर/एजेंसी
जयपुर/एजेंसी Updated Sat, 19 Jan 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
hike diesel price will not return says moily

डीजल की कीमतों में 50 पैसे की बढ़ोतरी को वापस लिए जाने से इंकार करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि रेलवे जैसे थोक उपभोक्ताओं को खुद बाजार दर पर ईंधन खरीदने के लिए अपने बजट के लिए रास्ता तलाशना होगा।  

विज्ञापन


कांग्रेस चिंतन शिविर में हिस्सा लेने आए मोइली ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता है। चार माह के अंतराल के बाद केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही डीजल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी। इसके साथ ही रक्षा और रेलवे जैसे थोक उपभोक्ताओं के लिए 10 रुपये की वृद्धि की। देश में डीजल की कुल बिक्री का करीब 17.77 फीसदी थोक उपभोक्ताओं को बेचा जाता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डीजल में दी जा रही नौ रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी को खत्म करने के लिए सरकार ने तेल कंपनियों को धीरे-धीरे कीमतों में बढ़ोतरी करने की अनुमति दे दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों को 2002 में ही भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने नियंत्रण मुक्त कर दिया था लेकिन यूपीए सरकार लगातार डीजल में सब्सिडी दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल किराया बढ़ाने के संकेत

कांग्रेस चिंतन शिविर में भाग लेने आए रेल मंत्री पवन बंसल ने रेल किराया बढ़ाने के संकेत दिए। बंसल ने डीजल दरों में बढ़ोतरी के सवाल पर मीडिया से कहा कि डीजल की कीमतें बढ़ने से रेलवे पर असर पड़ेगा। इस माहौल में रेलवे के आर्थिक हालातों की समीक्षा की जाएगी और यदि जरूरत पड़ी तो किराया बढ़ाया जा सकता है। डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़े पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed