{"_id":"c6c57610cbcd2cf0f6b4e75b25305f97","slug":"high-value-fds-to-earn-higher-rate-norms-to-be-issued-soon-rbi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी पर ज्यादा ब्याज ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
1 करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी पर ज्यादा ब्याज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
ज्यादा राशि की फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) पर ग्राहकों को ज्यादा ब्याज मिलने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक इसके लिए बैंकों को अनुमति देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
ज्यादा ब्याज सिर्फ 1 करोड़ रुपये की एफडी पर व्यक्ति विशेष को मिलेगा और इसके तहत परिपक्वता से पहले पैसा निकालने का विकल्प नहीं होगा। रिजर्व बैंक ने कहा है कि अलग ब्याज दरों पर दिशा निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन