छोटे शहरों में बिक्री बढ़ाएगी हर्बलाइफ इंटरनेशनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप भारत में स्किनकेयर बाजार का क्या भविष्य देख रहे हैं ?
आप भारत के पुरुषों के कितने फीसदी हिस्से को लक्ष्य बना रहे हैं। भारत में मेन्स स्किनकेयर सेगमेंट की ग्रोथ को कैसे देख रहे हैं। इस सेगमेंट में कारोबारी संभावनाओं का दोहन करने के लिए क्या रणनीति है ?
हम भारत में 40 फीसदी पुरुषों को अपना उत्पाद बेचना चाह रहे हैं। पुरुषों में इच्छा दिखने और अच्छा महसूस करने की इच्छा और जरूरत के कारण भारत में मेन्स स्किनकेयर की ग्रोथ काफी ज्यादा है। भारत में पुरुष भी महिलाओं की तरह अच्छा दिखने के तरीके तलाश रहे हैं। इससे भारत में स्किनकेयर सेगमेंट निश्चित तौर पर तेजी से बढ़ेगा। हमारा मानना है कि लगातार लोगों को स्किनकेयर को लेकर जागरुकता बढ़ाने से इस कैटैगरी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। हमने इस दिशा में कोशिश भी शुरू कर दी है। हम अपने एजेंटों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। देश के तमाम हिस्सों में हमारे एजेंट लोगों को बताएंगे कि आपकी त्वचा किस तरह की है और आप को किस तरह के स्किनकेयर उत्पाद की जरूरत है।
नई स्किनकेयर रेंज लांच करने के पीछे क्या रणनीति है। आपका अगला कदम क्या होगा ?
हम भारत में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आउटर न्यूट्रिशन और स्किनकेयर रेंज में शानदार मांग देख रहे हैं। हम भारत में हमारी हाल में लांच किए गए इनर न्यूट्र्रिशन पोर्टंफोलियो हर्बलाइफ स्किन को लेकर काफी सकारात्मक हैं। हमारा मानना है कि हर्बलाइफ स्किन ग्राहकों से इच्छित नतीजे पाने को लेकर किए गए वादे पर खरी उतरेगी। हम आउटर न्यूट्र्रिशन उत्पादों की कैटैगरी में भी मजबूत पोर्टफोलियो बनाने को लेकर आश्वस्त है।
हर्बलाइफ इंडिया डायरेक्ट सेलिंग माडल पर काम करती है। मार्केटिंग का यह मॉडल चुनने के पीछे क्या एजेंडा है?
डायरेक्ट सेलिंग बिक्री और वितरण एक एक चैनल है। मौजूदा समय में ग्राहक डायरेक्ट सेल्स के जरिए दी जाने वाली पर्सनलाइज्ड केयर को वरीयता देते हैं। इससे ग्राहक को ऐसे लोगों के साथ काम करने का मौका मिलता है जो उनकी विशेष जरूरतों को समझता है। हर्बलाइफ पिछले तीस वर्ष से डायरेक्ट सेलिंग के जरिए बिक्री कर रही है।
भारत में अपनी विस्तार योजना के बारे में बताएं ?
हर आयु वर्ग के लोगों में अच्छी सेहत के महत्व को लेकर जागरुकता बढ़ रही है। ऐसे में हम अपने इनर और आउटर न्यूट्र्रिशन उत्पादों की रेंज के लिए बेहतर मांग की उम्मीद कर रहे हैं। लोग ऐसे उत्पादों की ओर देख रहे हैं, जो स्वस्थ रहने और अच्छे दिखने में उनकी मदद कर सके। हम स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हुए टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का प्रयास जारी रखेंगे।