{"_id":"b24d005c-63ed-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"hdfc-q3-net-up-27-point-5-percent-at-rs-1706-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी का लाभ 27.5 फीसदी बढ़ा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एचडीएफसी का लाभ 27.5 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली/मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 21 Jan 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम लोन के कारोबार से जुड़ी कंपनी एचडीएफसी का शुद्ध लाभ अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 27.55 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ 1,705.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2011-12 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,337.38 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
एचडीएफसी की कुल आय बीती तिमाही में बढ़कर 10,128.58 करोड़ रुपये रही, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,379.96 करोड़ रुपये रही थी। एकल आधार पर एचडीएफसी का शुद्ध लाभ 16.18 प्रतिशत बढ़कर 1,140.10 करोड़ रुपये रहा। तिमाही में कुल आय भी बढ़कर 5,250.40 करोड़ रुपये हो गई। 31 दिसंबर 2012 को कंपनी की कुल संपत्ति 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही।
विज्ञापन
एनटीपीसी का मुनाफा 22% बढ़ा
बिजली बनाने वाली सरकारी क्षेत्र की कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,596.76 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो बीते वित्तीय वर्ष की समान तिमाही के 2,130.39 करोड़ रुपये से 22 फीसदी अधिक है। बीएसई को तिमाही नतीजों की जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया है कि बीती तिमाही में उसकी आय में 16,529.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में यह 16,244.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
विज्ञापन
स्पाइसजेट को 102 करोड़ का लाभ
किफायती विमान सेवाएं उपलब्ध कराने वाली स्पाइसजेट एयरलाइन ने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 102 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 39.26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बीती तिमाही कंपनी की आय सालाना 37 फीसदी की बढ़त के साथ 1,173 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,603 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
केयर्न इंडिया का मुनाफा 44% उछला
केयर्न इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3,345 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया जो पिछले वित्त वर्ष की आलोच्य अवधि के 2,262 करोड़ रुपये की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। गत 31 दिसंबर को समाप्त इस तिमाही में उसका राजस्व पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 39 प्रतिशत बढ़कर 4,460 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी 236 करोड़ रुपये की विदेशी आय से हुई है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 786 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के मुनाफे में हुई बढ़ोतरी के मद्देनजर उसके निदेशक मंडल ने प्रति शेयर पांच रुपये का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है।
टीवी 18 का मुनाफा 21.3 करोड़ रुपए
टीवी18 ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 21.3 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 53.5 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2012-13 की 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में समग्र राजस्व 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 512 करोड़ रुपए हो गया है।