फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   hdfc offer low interest rate for credit card

ये कंपनी कम ब्याज पर देगी क्रेडिट कार्ड

Mon, 11 Nov 2013 04:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Nov 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
hdfc offer low interest rate for credit card

निजी क्षेत्र का प्रमुख बैंक एचडीएफसी अब छोटे शहरों में तेजी से अपनी पैठ बनाने की तैयारी कर रहा है। बैंक इसके तहत टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों के लिए खास फीचर्स वाले क्रेडिट कार्ड लांच किए हैं।

विज्ञापन


इन कार्ड पर मेट्रो शहरों की तुलना में दिए गए क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को कम ब्याज देना होगा। इसके अलावा इन कार्डों के जरिए ग्राहक क्रेडिट कार्ड की लिमिट के बराबर राशि भी नकद रूप से निकाल सकेंगे। सामान्य क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को कार्ड लिमिट की 25-30 फीसदी राशि ही नकद निकालने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन


पढ़े-7,000 रुपए में लीजिए 1 करोड़ का इंश्यारेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड कारोबार पर एचडीएफसी बैंक के सीनियर एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट पराग राव ने अमर उजाला को बताया कि हम तेजी से छोटे शहरों में क्रेडिट कार्ड को बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं। वहां के ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक बैंक ने ईजी कैश क्रेडिट कार्ड और भारत कार्ड निकाले हैं।

ईजी कैश क्रेडिट कार्ड पर 25 हजार रुपये तक की क्रेडिट लिमिट ग्राहकों को मिलेगी। साथ ही इस पर ग्राहक अपनी क्रेडिट लिमिट के बराबर राशि नकद रूप में भी निकाल सकेंगे।


हर अरबपति के पास हैं चार-चार आलीशान बंगले

बैंक ने भारत क्रेडिट कार्ड खास तौर से किसानों को फोकस करके उतारा है। इस पर पेट्रोल सरचार्ज में छूट भी मिलेगी। राव के अनुसार इन दोनों कार्डों पर ग्राहकों को सामान्य क्रेडिट कार्ड की तुलना में ब्याज भी कम देना होगा। बैंक इस पर 1.95 फीसदी प्रति माह की दर पर ब्याज लेगा। इस पर सामान्य क्रेडिट कार्ड की तुलना में सालाना 6-7 फीसदी कम ब्याज ग्राहकों को देना होगा।

क्या RBI गवर्नर ने आपको भी भेजा है ई-मेल?


राव के अनुसार छोटे शहरों में कार्ड के लिए इस्तेमाल होने वाले प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन की भी कमी है। इसके लिए बैंक इन शहरों के कारोबारियों को भी ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर भी काम कर रहा है। इससे ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा जगहों पर पीओएस मशीन मिल सके। बैंक की रणनीति है कि कुल क्रेडिट कार्ड की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी में से 25 फीसदी क्रेडिट कार्ड ग्राहक छोटे शहरों के हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed