{"_id":"c99eb95448d474100c77a8b51f8ef9ed","slug":"hdfc-bank-to-cut-lending-rate-by-march-aditya-puri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक कर्ज की दरें घटाएगा एचडीएफसी बैंक: आदित्य पुरी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मार्च तक कर्ज की दरें घटाएगा एचडीएफसी बैंक: आदित्य पुरी
एजेंसी
Updated Fri, 05 Dec 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
हाल में जमा दरों में 0.50 फीसदी तक कटौती करने वाला एचडीएफसी बैंक मार्च तक कर्ज की दरों में कटौती करेगा। बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने बताया कि हमने अपनी सावधि जमा दरें घटा दी हैं और आप देखेंगे कि मार्च तक बेस रेट नीचे आएगा।
पुरी ने कहा कि बेस रेट अथवा कर्ज की न्यूनतम दर की गणना जमाओं की लागत पर की जाती है और बैंक अपनी कर्ज की दरों में कटौती तब तक नहीं कर सकता है जब तक कि जमा दरें नीचे न आएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक बार जमाओं पर लागत कम हो जाने के बाद बैंक इसका फायदा कर्ज लेने वालों को देगा।