फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   hcl profits increased 68 per cent

एचसीएल का मुनाफा 68.5 फीसदी बढ़ा

Thu, 17 Jan 2013 09:53 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 17 Jan 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
hcl profits increased 68 per cent

सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी का शुद्ध लाभ 31 दिसबर 2012 को समाप्त तिमाही में 68.5 प्रतिशत बढ़कर 964.7 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कहना है कि बुनियादी ढांचे तथा वित्तीय सेवा में वृद्धि के चलते उसके मुनाफे में यह बढ़ोतरी हुई। कंपनी का शुद्ध लाभ 2011 की अक्तूबर दिसंबर की तिमाही में 572.7 करोड़ रुपये रहा था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की आय 19.6 प्रतिशत बढ़कर 6,273.8 करोड़ रुपये रही जो गत वर्ष समान तिमाही में 5,245.2 करोड़ रुपये थी। इस तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 395 घटकर 85,194 रह गई। कंपनी का वित्त वर्ष जुलाई-जून तक चलता है। कंपनी ने इसके साथ ही अनंत गुप्ता को अध्यक्ष व सीईओ बनाने की घोषणा की है। वह विनीत नायर की जगह लेंगे, जो अब तक कंपनी के अध्यक्ष व सीईओ थे। नायर कंपनी में वायस चेयरमैन बने रहेंगे।

विज्ञापन


हीरो मोटोकार्प का मुनाफा 20 फीसदी गिरा
देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकार्प का गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 20.41 फीसदी घटकर 487.98 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 613.03 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 6,151.31 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 5,983.55 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


इंफोटेक का लाभ 82 फीसदी उछला
इंफोटेक इंटरप्राइजेज लिमिटेड का चालू वित्तीय वर्ष की गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 82 फीसदी बढ़कर 61.82 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 33.96 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 14 फीसदी बढ़कर 475.11 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का राजस्व 416.52 करोड़ रुपये रहा था। आलोच्य अवधि में कंपनी का परिचालन से लाभ 2.8 फीसदी बढ़कर 88 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्सार पोर्ट का शुद्ध लाभ दोगुना हुआ
एस्सार पोर्ट लिमिटेड का चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना बढ़कर 90.4 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 45 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का राजस्व 33 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 367 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 276.8 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed