फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Harley Davidson launches three bike in india

हार्ले-डेविडसन की तीन नई बाइक लांच

Tue, 04 Nov 2014 08:48 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Tue, 04 Nov 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
Harley Davidson launches three bike in india

हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपनी मॉडल श्रृंखला में तीन नई मोटरसाइकिलों को लांच किया है। इन बाइक्स में विश्व-स्तरीय एयरोडायनैमिक्स, बेहतरीन प्रदर्शन और डायल्ड-इन एर्गोनॉमिक फिट का संयोजन किया गया है।

विज्ञापन


जो तीन बाइक लांच किए गए हैं, उनमें परफार्मेंस क्रूजर बाइक द ब्रेकआउट में आधुनिक परिष्करण को प्रमुखता दी गई है। बड़े पहिए, अद्भुत पेंट वाली इस मोटरसाइकिल की कीमत 16,28,000 रूपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) होगी। दूसरी बाइक नई स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल लोकप्रिय परफॉर्मेंस टूरिंग मॉडल का फुली लोडेड वर्जन है।
विज्ञापन


इसकी कीमत 29,70,000 रुपये है। तीसरी बाइक सीवीओ लिमिटेड  की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 49,23,793 रुपये होगी। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिलें बेमिसाल कस्टम राइड अनुभव का वादा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांच के अवसर पर हार्ले-डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक अनूप प्रकाश ने कहा कि लांच की गई मोटरसाइकिलों के लिए भारत में हमेशा से ही प्रशंसकों की संख्या बहुत अधिक रही है जो इसे हमारे ग्राहकों और कंपनी के लिए आकर्षक कार्यक्रम बनाते हैं।


हमारी नवीनतम पेशकश विश्वस्तरीय उत्पाद पेश किए जाने की हार्ले-डेेविसडन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो भारत में ग्राहकों की मांगों की पूर्ति करते हैं। यह बाइक्स प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में अग्रणी के रूप में हमारी स्थिति को और सुदृढ़ करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed