फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Happy birthday rbi governer, some interesting facts about raghuram rajan

रघुराम राजन के बारे में जानते हैं ये बातें?

Mon, 03 Feb 2014 09:12 AM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday rbi governer, some interesting facts about raghuram rajan
आरबीआई के गर्वनर रघुराम राजन का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था।
विज्ञापन


वह एक तमिल परिवार में पैदा हुए थे और उनके पिता भारत सरकार में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी थे।

रघुराम राजन की पढ़ाई दिल्ली के आरकेपुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई थी।

आईआईटी से जुड़ा नाम

Happy birthday rbi governer, some interesting facts about raghuram rajan
आरबीआई गर्वनर का पूरा नाम रघुराम गोविंदा राजन है। इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई आईआईटी दिल्‍ली से की है।

आईआईटी दिल्‍ली से इन्होंने साल 1985 में इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।

वहीं वर्ष 1987 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद से पोस्‍ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अपना पोस्ट ग्रेजुएट किया।

रघुराम राजन ने विश्‍व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी एमआईटी से एसेज ऑन बैकिंग विषय पर पीएचडी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा रहा रघुराम राजन का कैरियर

Happy birthday rbi governer, some interesting facts about raghuram rajan
रघुराम राजन अक्टूबर, 2003 से दिसंबर, 2006 तक इंटरनेशन मॉनटेरी फंड के मुख्य अर्थशास्‍त्री के रूप में कार्यरत रहें।

वर्ष 2008 में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रघुराम राजन को अपना अवैतनिक आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया।

इसी साल रघुराम राजन को योजना आयोग की एक आर्थिक सुधारों की उच्‍चस्तरीय कमेटी का प्रमुख बनाया गया।

इस कमेटी ने रघुराम राजन की देखरेख में आर्थिक सुधारों से जुड़ी रिपोर्ट को पूरा किया।
विज्ञापन

कब बने मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन

Happy birthday rbi governer, some interesting facts about raghuram rajan
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में रहे कौशिक बसु बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे।

रघुराम राजन को 10 अगस्त, 2012 को कौशिक बसु की जगह पर भारत सरकार का मुख्य आर्थिक सलाहाकर बनाया गया।

वर्ष 2012-13 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण को तैयार करने का काम भी रघुराम राजन ने किया।

वर्ष 2013 में 27 फरवरी को रघुराम राजन के नेतृत्व में तैयार किया गया आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया।

और रघुराम राजन बने आरबीआई गवर्नर

Happy birthday rbi governer, some interesting facts about raghuram rajan
6 अगस्त, 2013 को आरबीआई गवर्नर के रूप में रघुराम राजन का नाम की घोषणा की गई।

4 सितंबर, 2013 को देश के 23वें गवर्नर के रूप में रघुराम राजन नए गवर्नर बने।

रघुराम राजन देश के सबसे युवा बनने वाले गवर्नरों में से हैं। अभी रघुराम राजन की उम्र 50 वर्ष है।

रघुराम राजन ने 22वें गवर्नर डी.सुब्बाराव की जगह ली।

दो देशों की नागरिकता

Happy birthday rbi governer, some interesting facts about raghuram rajan

रघुराम राजन को दो देशों की नागरिकता ‌मिली हुई है। भारत के अलावा वो अमेरिका के भी नागरिक हैं। रघुराम राजन की पत्नी का नाम राधिका पुरी है। राधिका इस समय द यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो द लॉ स्कूल में बतौर लेक्‍चरर के रूप में कार्यरत हैं।

रघुराम राजन ने जब रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभाला तो एक डॉलर की तुलना में रुपया 68 के स्तर तक पहुंच गया था।

साथ ही महंगाई को रोकने के लिए बैंक दरों को संतुलित करने की जिम्मेदारी भी रघुराम राजन के ऊपर थी। छह माह के अपने कार्यकाल के दौरान रघुराम राजन ने कई बार बैंक दरों में बदलाव किया है। इससे महंगाई रोकने में काफी हद तक मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed