{"_id":"00d41142-5698-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"handicraft-exports-up-34-per-cent-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्त शिल्प निर्यात 34.4 फीसदी बढ़ा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
हस्त शिल्प निर्यात 34.4 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश से हस्त शिल्प का निर्यात बीते माह 34.4 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 4.54 अरब डॉलर पर पहुंच गया। निर्यात में यह इजाफा अमेरिका व पश्चिमी देशों में भारतीय शिल्प की मांग के फिर से जोर पकड़ने के चलते हुआ है। पिछले साल दिसंबर में देश से कुल 3.38 अरब डॉलर के हस्त शिल्प का निर्यात किया गया था।
विज्ञापन
हस्त शिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने दिसंबर 2012 के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि अमेरिका और चीन जैसे बाजारों में भारतीय शिल्प की मांग में तेजी आई है। हालांकि यूरोप में मांग में सुधार का अब भी इंतजार है।
विज्ञापन