{"_id":"9f11c2ce-4936-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gsm-subscribers-down-over-9-mn-to-663-78-mn-in-nov-says-coal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसएम ग्राहकों की संख्या 90 लाख घटी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जीएसएम ग्राहकों की संख्या 90 लाख घटी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 18 Dec 2012 10:46 PM IST
विज्ञापन
भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सहित जीएसएम मोबाइल ऑपरेटरों के ग्राहकों की संख्या में नवंबर में 90 लाख से अधिक की कमी आई है। जीएसएम ग्राहकों की संख्या घटकर 66.37 करोड़ पर आ गई है। अक्तूबर में कुल जीएसएम उपभोक्ताओं की संख्या 67.28 करोड़ दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के मुताबिक शीर्ष तीन ऑपरेटर भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर की जीएसएम बाजार में हिस्सेदारी 67 फीसदी से अधिक है। इन कंपनियों ने नवंबर में 67.4 लाख ग्राहक गंवाए। नवंबर के दौरान एक भी ऑपरेटर ने नया ग्राहक नहीं बनाया।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, 27.66 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रखने वाली भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 28 लाख घटकर 18.36 करोड़ रह गई। इसी तरह, वोडाफोन ग्राहकों की संख्या में 23.8 लाख और आइडिया सेल्युलर के ग्राहकों की संख्या में 15.6 लाख की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान वोडाफोन ग्राहकों की संख्या 15.07 करोड़ और आइडिया ग्राहकों की संख्या 11.41 करोड़ रही। एयरसेल ने 14.6 लाख ग्राहक गंवाए जिससे उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 6.53 करोड़ पर आ गई।
विज्ञापन