फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gsm subscribers down 66 mn

जीएसएम ग्राहकों की संख्या 66 लाख से अधिक घटी

Wed, 16 Jan 2013 07:22 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 16 Jan 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
gsm subscribers down 66 mn

भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सहित भारतीय जीएसएम दूरसंचार ऑपरेटरों के ग्राहकों की संख्या में गत दिसंबर माह में 60 लाख से भी अधिक की कमी आई है। सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के अनुसार जीएसएम उपभोक्ताओं की संख्या 66.2 लाख घटकर 65.71 करोड़ पर आ गई।

विज्ञापन


सीओएआई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2011 के अंत तक कुल ग्राहक संख्या 66.37 करोड़ थी। शीर्ष तीन कंपनियों भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेलुलर की जीएसएम बाजार हिस्सेदारी 67 फीसदी से अधिक थी। दिसंबर में इन कंपनियों ने 50 लाख से अधिक ग्राहक गंवाए। यूनीनॉर के अलावा कोई भी कंपनी नए ग्राहक नहीं बना सकी। पिछले साल दिसंबर में यूनीनॉर ने 9,18,552 ग्राहक जोड़े।
विज्ञापन


जीएसएम बाजार में करीब 28 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 17 लाख घटकर 18.19 करोड़ रह गई। वोडाफोन और आइडिया ने क्रमश: 32.9 लाख और 19.7 लाख उपभोक्ता गंवाए। वोडाफोन का ग्राहक आधार घटकर 14.78 करोड़ और आइडिया का 11.39 करोड़ रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed