{"_id":"59bb65bd8f8d8cb946792e720f4cdabf","slug":"growth-rate-will-be-6-percent-from-next-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वित्त वर्ष में होगी 6 फीसदी की विकास दर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अगले वित्त वर्ष में होगी 6 फीसदी की विकास दर
नई दिल्ली /ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारीबाग के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
कार्यभर ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सिन्हा ने विश्वास जताया कि वर्ष 2015-16 के दौरान छह फीसदी की विकास दर आराम से हासिल हो जाएगी।
उनके मुताबिक ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे विकास दर अपने आप बढ़ जाएगी और अगले वर्ष तक अर्थव्यवस्था में छह से साढ़े छह फीसदी तक की विकास दर देखने को मिलेगी। उसके बाद के वर्षों में यह बढ़ कर सात-आठ फीसदी तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के छात्र रहे जयंत सिन्हा ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले और कामकाज का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने ऐसे वक्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला है, जब वर्ष 2015-16 के बजट के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
झारखंड के हजारीबाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से जयंत सिन्हा पहली बार सांसद चुने गए हैं।
राजनीति में आने से पहले वह आर्थिक एवं प्रबंधन क्षेत्र में सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि 2013-14 के दौरान अर्थव्यवस्था की विकास दर गिर कर 4.7 फीसदी तक आ गई थी और चालू वर्ष के दौरान इसके 5.4 से 5.9 फीसदी के बीच रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।