फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   growth in new jobs

नई नौकरियों की रफ्तार में आई तेजी

Wed, 13 Feb 2013 08:28 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Feb 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
growth in new jobs

अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद इस साल जनवरी में नौकरी तलाश रहे लोगों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध हुए हैं। पिछले एक साल की बात करें, तो नियुक्तियों के मामले में जनवरी 2013 सबसे बेहतर साबित हुआ। पिछले साल दिसंबर के मुकाबले इस साल जनवरी में नियुक्ति गतिविधियों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आईटी, सॉफ्टवेयर, बीपीओ, बैंकिंग और तेल एवं गैस सेक्टर में रोजगार के आंकड़े में अच्छी खासी तेजी आई। नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स की मासिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन

 
इंफो एज इंडिया के सीईओ और एमडी हितेश ओबरॉय का कहना है कि 2013 के दौरान नई और रीप्लेसमेंट नियुक्तियों में सुधार होगा और कुशल उम्मीदवारों की मांग रहेगी। सरकार द्वारा आर्थिक सुधार की दिशा में किए जा रहे उपायों से सभी प्रमुख सेक्टरों में सकारात्मक संदेश गया है। जिससे सभी प्रमुख क्षेत्रों में नियुक्ति की गतिविधियों में तेजी आई है। वित्तीय बाजार में आए उछाल के कारण आने वाले महीनों में बहुत अच्छा माहौल हो सकता है।
विज्ञापन


अधिकांश महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधि में सकारात्मक प्रगति रही लेकिन दूरसंचार और बीमा क्षेत्रों में नियुक्ति स्तर कम रहा। इंडेक्स वैल्यू जनवरी 2013 में दिसंबर 2012 के मुकाबले घटकर क्रमश: 6 फीसदी और 8 फीसदी रह गया। तेल और गैस क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधि में 24 फीसदी सुधार हुआ। बैंकिंग और बीपीओ दोनों क्षेत्रों में नियुक्ति के स्तर में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ऑटो और निर्माण क्षेत्र में नियुक्ति का स्तर स्थिर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरी ओर, नई नियुक्तियों के मामले में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई बंगलूरू और हैदराबाद में सकारात्मक रुझान दिखाई दिया। इन शहरों में दिसंबर 2012 के मुकाबले जनवरी 2013 के दौरान रोजगार के अवसरों में 10-16 फीसदी के बीच बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, पुणे में 2 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed