फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   greece lefts eurozone, effect on china market

चीन के बाजार में कोहराम, भारत में भी दिखा असर

Wed, 08 Jul 2015 11:14 PM IST
सुजय मेहदूदिया /अमर उजाला, दिल्ली
सुजय मेहदूदिया /अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
greece lefts eurozone, effect on china market

चीन के शेयर बाजार में मचे कोहराम ने भारत के शेयर बाजार को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है और सेंसेक्स 483.97 अंक गिर कर 27,687.72 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी भी 147.75 अंक की गिरावट के साथ 8,363.05 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


चीन के शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। चीन की सरकार द्वारा निवेशकों को आश्वस्त करने के बावजूद भारतीय बाजार को झटका लगा है और बाजार में कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


ग्रीस के यूरोजोन से बाहर जाने से जुड़ी चिंताओं के कारण कारोबारी धारणा कमजोर हुई और इसका असर बुधवार को भी चीन के बाजार पर देखने को मिला। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स बुधवार को कारोबार की शुरुआत में 8 फीसदी की गिरावट के साथ खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पर भी पड़ा असर

greece lefts eurozone, effect on china market

मंगलवार तक पिछले एक माह में इंडेक्स में 30 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। विभिन्न अनुमानों के अनुसार एक माह में लगभग 3 खरब डॉलर की बाजार कीमत घटी है। बुधवार की गिरावट के साथ आधे से ज्यादा सूचीबद्ध शेयर कारोबार बंद कर चुके हैं।

भारत में बीएसई सेंसेक्स 484 अंकों की गिरावट के साथ 27,667.72 अंक पर और निफ्टी 147.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,363.05 अंक पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 1.47 फीसदी 50 शेयरों वाला निफ्टी सूचकांक 1.5 फीसदी तक गिरा।

यस बैंक के शेयर में 5.9 फीसदी जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के शयरों में 1.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील की शेयर कीमतों में 3.9 फीसदी जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की शेयर कीमतों में 4.7 फीसदी की गिरावट रही।

निकट में भी पड़ेगा असर

greece lefts eurozone, effect on china market

वहीं चीन में आर्थिक सुस्ती से जगुआर लैंडरोवर की बिक्री प्रभावित होने की आशंका में टाटा मोटर्स के शेयरों में भी 5.6 फीसदी तक गिरावट आई। हालांकि कच्चे तेल की कीमतें कमजोर होने से तेल का इस्तेमाल करने वाले जेट एयरवेज के शेयरो में 2.5 फीसदी और इंडियन ऑयल कार्प के शेयरों में 1.8 फीसदी की मजबूती आई।

विशेषज्ञों का कहना है कि बाहर से आने वाली खबरे निकट भविष्य में हमारे बाजारों को प्रभावित करती रहेंगी।  उनका मानना है कि बाजार एनएसई इंडेक्स के मोर्चे पर 8,200-8,300 से थोड़ा नीचे रह सकता है।

बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक सोने के भाव गिर कर तीन माह के निचले स्तर पर आने का असर भी शेयर बाजार पर पड़ा। बुधवार को सोने की कीमतों में 330 रुपये और चांदी में 1550 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक संकेतों के कारण ज्वेलर्स की ओर से मांग कम होने का असर सोने चांदी की कीमतों पर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed