फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gramin bank strike march 30 defers

ग्रामीण बैंकों की 30 मार्च की हड़ताल टली

Fri, 29 Mar 2013 01:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 29 Mar 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
gramin bank strike march 30 defers

पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर 30 मार्च को प्रस्तावित ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टल गई है।

विज्ञापन


ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के संगठन के महासचिव शिवकरण द्विवेदी ने बताया कि प्रस्तावित हड़ताल कर्मचारियों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच समझौता वार्ता के बाद स्थगित की गई। यह बैठक श्रम आयुक्त की मौजूदगी में हुई।


समान पेंशन की मांग
महासचिव ने कहा कि ग्रामीण बैंक कर्मचारियों को बैंकिग इंडस्ट्री समान पेंशन लाभ दिए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। हालांकि सरकार पेंशन योजना घोषित करना चाहती है।
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय ग्रामीण बैंक का गठन और ग्रामीण बैंकों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण का भी मुददा उठा।

मौजूदा समय में देश में 64 ग्रामीण बैंकों की 17,080 शाखाएं हैं। इनमें 70 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed