फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   grain production will decrease 10 percent says sharad pawar

'अनाज उत्पादन में होगी 10 फीसदी की कमी'

Tue, 25 Sep 2012 01:14 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 25 Sep 2012 01:14 AM IST
विज्ञापन
grain production will decrease 10 percent says sharad pawar
खरीफ सीजन में अनाज उत्पादन के पिछले पांच वर्षों के प्राथमिक अनुमानों की तुलना में चालू सीजन का पहला पूर्वानुमान भले ही सुकून देने वाला है, लेकिन उत्पादन के लिहाज से इसमें 10 फीसदी तक गिरावट संभव है। सोमवार को राष्ट्रीय रबी सम्मेलन में कृषि मंत्री शरद पवार ने यह आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समय पर अपेक्षित बारिश न होने के कारण धान, मोटे अनाज, दलहन और तिलहन की बुवाई प्रभावित हुई। जिसका असर उत्पादन पर पड़ना निश्चित है। हालांकि यह प्राथमिक अनुमान है। पिछले और इस महीने अच्छी बारिश हुई है। इसका फायदा रबी फसलों को मिल सकता है और इससे खरीफ उत्पादन में हुई कमी की भरपाई भी संभव है।
विज्ञापन


पवार के मुताबिक खरीफ फसलों के यह अनुमान प्राथमिक हैं, उम्मीद है कि अंतिम अनुमान इससे कहीं बेहतर होंगे। चालू वर्ष के खरीफ  सत्र में खाद्यान्न उत्पादन दस प्रतिशत घटकर 11.72 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया गया है। जो पिछले खरीफ सीजन में 12.99 करोड़ टन था। कमजोर मानसूनी बरसात और कुछ राज्यों में सूखे की स्थिति की वजह से यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ की प्रमुख फसल चावल का उत्पादन घटकर 8.56 करोड़ टन रह सकता है, जो पिछले खरीफ के दौरान 9.15 करोड़ टन था। इसी प्रकार दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों के उत्पादन में भी कमी का अनुमान लगाया गया है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, खरीफ  फसलों के पहले पूर्वानुमान में दलहनों का उत्पादन 52.60 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 61.60 लाख टन था।


इसी प्रकार मोटे अनाज का उत्पादन 3.23 करोड़ से घटकर 2.63 करोड़ टन रहने की आशंका है। तिलहनों का उत्पादन 1.88 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो पिछले खरीफ सीजन में 2.78 करोड़ टन हुआ था। कपास का उत्पादन भी 3.52 करोड़ गांठ से घटकर 3.34 करोड़ गांठ रहने का अनुमान लगाया गया है। इसी प्रकार गन्ने का उत्पादन भी 2.23 करोड़ टन तक घटने की आशंका है। इस साल गन्ने का उत्पादन 33.53 करोड़ रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष 35.76 करोड़ टन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed