फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Govt will not allow onion prices to rise in festival season

त्योहारों पर प्याज की महंगाई बढऩे नहीं देगी सरकार

Fri, 05 Sep 2014 09:09 PM IST
अजीत सिंह / अमर उजाला दिल्ली
अजीत सिंह / अमर उजाला दिल्ली Updated Fri, 05 Sep 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
Govt will not allow onion prices to rise in festival season

त्योहारी सीजन के दौरान प्याज की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार

विज्ञापन
प्याज को लेकर सतर्क हो गई है। विदेशों से प्याज के आयात की शर्तों और जुर्माने में नवंबर तक छूट देने का फैसला किया गया है। इससे प्याज की आवक बढऩे की उम्मीद है।

मोदी सरकार ने इस साल प्याज की महंगाई काबू में रखने के लिए कमर कस ली है। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि सरकार त्योहारों के दौरान प्याज के दाम 80-100 रुपये किलो तक नहीं बढऩे देगी। प्याज की महंगाई रोकने के लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है। जिसकेचलते अभी तक प्याज के दाम अभी तक काबू में रहे हैं।

डेयरी क्षेत्र की चुनौतियों पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सम्मेलन के दौरान कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने प्याज की महंगाई न बढऩे देने का भरोसा जताया।
विज्ञापन


फिलहाल देश के अधिकांश शहरों में प्याज के दाम 25-35 रुपये किलोग्राम के बीच हैं। जून में प्याज की कीमतों में उछाल के बाद हरकत में आई केंद्र सरकार ने निर्यात पर अंकुश लगाकर कीमतों को काफी हद तक काबू में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल कमजोर मानसून और कई क्षेत्रों में बाढ़ से प्याज की फसल खराब हुई है। इसके बावजूद पिछले साल की तरह इस साल प्याज के दाम आसमान छूने से रोकने में केंद्र सरकार कामयाब रही है।

त्योहारी सीजन के दौरान प्याज की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार प्याज को लेकर सतर्क हो गई है। विदेशों से प्याज के आयात की शर्तों और जुर्माने में नवंबर तक छूट देने का फैसला किया गया है। इससे प्याज की आवक बढऩे की उम्मीद है।

गुजरात मॉडल पर कृषि आय बीमा योजना
किसानों को आमदनी की गारंटी देने के लिए कृषि मंत्रालय की ओर से लाई जा रही कृषि आय बीमा योजना गुजरात की तर्ज पर बनेगी। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से दो तरह की कृषि बीमा योजनाएं चलाई जा रही हैं।


नई योजना के प्रारूप को लेकर कृषि मंत्रालय ने राज्यों से भी सुझाव मांगे हैं। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गुजरात ने किसानों की आय आधारित कृषि बीमा योजना का सुझाव दिया है। जिस पर गंभीरता से विचार चल रहा है। नई योजना गुजरात मॉडल पर आधारित होने के पूरे आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed