{"_id":"ad67a561c16ee3e5fdd2f6e6acb2c3d0","slug":"govt-will-get-1-09-lakh-carore-from-spectum-auction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को मिलेंगे 1.09 लाख करोड़ रुपए","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को मिलेंगे 1.09 लाख करोड़ रुपए
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला ब्लॉक नीलामी के बाद अब सरकार को स्पेक्ट्रम नीलामी से 1.09 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछले 19 दिनों से चल रही स्पेक्ट्रम की नीलामी बुधवार को देर शाम समाप्त हो गई। इस दौरान स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए 115 राउंड बोली लगाई गई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सरकार को स्पेक्ट्रम नीलामी से कुल 1,09,874 करोड़ रुपये मिलेंगे। नीलामी में विजेता होने वाली कंपनियों के नाम की घोषणा सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद की जाएगी। स्पेक्ट्रम मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई लंबित है।
विज्ञापन
स्पेक्ट्रम की नीलामी 900 मेगाहर्त्ज बैंड, 1800 मेगाहर्त्ज बैंड, 800 मेगाहर्त्ज बैंड के लिए की गई। वहीं 2100 मेगाहर्त्ज बैंड पर पांच मेगाहर्त्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी की गई। इस बैंड का इस्तेमाल 3जी सेवा के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मुख्य रूप से 800 व 900 मेगाहर्त्ज के लिए काफी बढ़चढ़ कर बोली लगाई गई। सरकार ने स्पेक्ट्रम नीलामी से लगभग 85000 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया था।
लेकिन नीलामी के पहले सप्ताह के बाद ही टेलीकॉम कंपनियों के बीच काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा हो गई।