{"_id":"8d6956f6-9bb4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"govt-will-argue-for-lowering-of-rates-by-rbi-says-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई से दरें घटाने को कहेगी सरकार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आरबीआई से दरें घटाने को कहेगी सरकार
टोक्यो/एजेंसी
Updated Tue, 02 Apr 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक विकास दर में तेजी लाने पर सरकार का जोर बना रहेगा और महंगाई दर के नरम पड़ने को देखते हुए आर्थिक विकास दर बढ़ाने के लिए सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से ब्याज दरों में कटौती के लिए कहेगी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का कहना है कि आरबीआई को इस बात को पर्याप्त महत्व देना चाहिए कि उपभोक्ता मूल्य आधारित महंगाई दर ऊपर होने के बावजूद प्रमुख महंगाई दर में गिरावट आई है।
विज्ञापन
ऐसे में चालू खाते के घाटे को ध्यान में रखते हुए ब्याज दरों में कमी की ओर कदम बढ़ाया जाना चाहिए।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का हमेशा ही विकास दर में तेजी लाने पर जोर रहा है। इसलिए सरकार आगे भी आरबीआई से ब्याज दरों में कटौती का आग्रह करती रहेगी।
उन्होंने खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा अब भी दहाई से ऊपर बने रहने पर चिंता जताते हुए कहा कि यह संतोषजनक स्थिति नहीं है, पर फिर भी हमें विकास दर बढ़ाने पर जोर देना होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक 3 मई को अपनी अगली मौद्रिक समीक्षा जारी करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें वह महंगाई के साथ-साथ विकास दर और औद्योगिक उत्पादन की स्थिति को भी ध्यान में रखते हुए कोई कदम उठाएगा।