फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Govt to start gold monetization scheme soon

'बैंकों में सोना रख उठाएं ब्याज का दोहरा लाभ'

Thu, 29 Oct 2015 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Oct 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
Govt to start gold monetization scheme soon

सोने को जीवंत संपत्ति बनाकर देश की आर्थिक मदद पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम शुरू करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसके तहत बैंकों में सोना रखने वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं दीपावली से पहले पांच ग्राम और दस ग्राम का अशोक चक्र वाला भारतीय सोने का सिक्का जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही बीस ग्राम के सोने की गिन्नी भी लोगों के लिए सुलभ कराई जाएगी। आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि सोना को डेड मनी के रूप में रखना आज के युग में शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले बजट में सोने से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी। जिसे आने वाले हफ्तों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दीवाली के त्योहार में और खासतौर पर जबकि धनतेरस में लोग सोना खरीदते हैं, के पहले सरकार सोने से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं को शुरू करने जा रही है।

सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को लाएगी। इसके अंतर्गत सोने को बैंक में जमा कराने पर ग्राहकों को उसपर ब्याज मिल सकेगा। यह ठीक उसी तरह होगा जैसा कि बैंक में पैसा जमा करने पर ब्याज मिलता है।

'सोने को डेड मनी के रूप में रखना शोभा नहीं देता'

Govt to start gold monetization scheme soon

मोदी ने कहा कि पहले सोना बैंक के लॉकर में रखते थे और लॉकर का किराया आपको देना पड़ता था। अब सोना बैंक में रखेंगे और बैंक उसपर ब्याज देगा। अब सोना संपत्ति बन सकता है।

उन्होंने कहा कि सोना डेड मनी से एक जीवंत ताकत के रुप में परिवर्तित हो सकता है। अब घर में सोना नहीं रखिए। बैंक के जरिए उसकी सुरक्षा और ब्याज दोनों का लाभ उठाइए।

तो दूसरी ओर सावेरन गोल्ड बांड है। इसके तहत ग्राहक को एक कागज दिया जाता है। उस कागज का मूल्य सोने के बराबर होगा। जिस दिन आप वह कागज वापस करेंगे उसी दिन सोने का जितना मूल्य होगा, उतना ही पैसा वापस दिया जाएगा।

उदाहरण के तौर पर अगर आज किसी व्यक्ति ने एक हजार रुपये के सोने का मूल्य के हिसाब से स्वर्णिम बांड लिया। अगर पांच साल बाद बांड को वापस किया गया और उस वक्त सोने की कीमत ढाई हजार रुपये है तो उस कागज के बदले ढाई हजार रुपये मिलेंगे। मोदी ने कहा कि सरकार के प्रयास से अब सोने को संभालने की चिंता हट जाएगी। वहीं कागज चोरी करने कोई आएगा भी नहीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा की गारंटी वाली इन योजनाओं को आने वाले हफ्तों में शुरू किया जाएगा। साथ ही देसी सोने के सिक्के को भी जारी किया जाएगा।

आजादी के 70 साल बाद भी हम विदेशी सिक्कों का ही उपयोग कर रहे हैं। हमारे देश का भी स्वदेशी मार्का होना चाहिए। इसलिए धनतेरस के पहले सामान्य नागरिकों के लिए इसे जारी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोना आर्थिक शक्ति और देश की संपत्ति बन सकता है। हर भारतवासी को इसमें योगदान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed