फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Govt to implement pan no for buying above two lakhs

जानिए, अब कहां-कहां पैन कार्ड दिखाना होगा जरूरी

Thu, 17 Dec 2015 12:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Govt to implement pan no for buying above two lakhs

जल्द ही कालेधन पर रोक के लिए सरकार कुछ चीजों की खरीदारी नकद करने पर पैन का उल्लेख करना आपके लिए अनिवार्य करने जा रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में कहा कि काला धन की रोकथाम के लिए ये अनिवार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


बहुत जल्द हम अधिसूचना लाने वाले हैं कि अगर आप दो लाख रुपये से अधिक का नकद लेन-देन करते हैं तो पैन का उल्लेख करना जरूरी होगा। उन्होंने का कि इसका उद्देश्य घरेलू कालेधन पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन


2015-16 के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने प्रस्ताव किया था एक लाख रुपये मूल्य से अधिक की खरीद-बिक्री पर स्थायी खाता संख्या यानी पैन का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार के होटल बिल पर पैन की जानकारी जरूरी

Govt to implement pan no for buying above two lakhs

सांसद और विधायकों सहित उद्योग एसोसिएशन ने भी इस मसले पर सरकार से बातचीत की थी। अब वित्त मंत्री ने कहा है कि वह नकद खरीद-बिक्री के लिए सीमा बढ़ाकर दो लाख रुपये करेंगे।

दूसरी ओर, राजस्व सचिव ने कहा कि पहली जनवरी से 50,000 रुपये से अधिक के होटल बिल या विदेश यात्रा के टिकट की खरीदारी नकद में करने पर पैन का उल्लेख करना जरूरी होगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अलावा सभी बैंक खाते खुलवाने के लिए पैन अनिवार्य होगा। साथ ही दस लाख रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्ति खरीदने पर भी पैन का जिक्र करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed