फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Govt tightens rules on gold coming from abroad by indians

विदेश से सोना लाने वाले यात्रियों पर सख्ती बढ़ी

Fri, 07 Mar 2014 02:29 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
Govt tightens rules on gold coming from abroad by indians

सोने के आयात पर पाबंदियों में ढील के बजाय केंद्र सरकार ने विदेशी यात्रियों के जरिए सोना मंगाने के रैकेट पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। अब विदेश से आने वाले भारतीय यात्रियों के जरिए सोना मंगाना मुश्किल हो जाएगा। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने कस्टम बैगेज रूल्स कड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


अब सोने की छड़ या गहने लाने वाले यात्रियों को इसका विवरण कस्टम की ओर से जारी होने वाली बैग रसीद में दर्ज करना होगा। इसके अलावा कस्टम अधिकारी किसी भी यात्री से सोने की खरीद के स्रोत, पेमेंट के तरीके और टिकट बुक करने वाले एजेंट के बारे में पूछताछ कर सकेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सोना लाने वाले यात्रियों को कस्टम विभाग की ओर से जारी बैग रसीद में सोने की छड़ का सीरियल नंबर लिखना होगा। सोने के आभूषण लाने वाले यात्रियों को भी बैग रसीद के साथ आभूषण का विवरण दर्ज करना होगा, जिसे कस्टम अधिकारी प्रमाणित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल विदेश से आने वाले भारतीय पासपोर्ट धारकों को 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी देकर एक किलोग्राम सोना लाने की छूट मिली हुई है। यह छूट कम से कम छह महीने बाद भारत लौट रहे यात्रियों के लिए है। सोने के आयात पर सख्ती बढ़ने के बाद इस छूट का फायदा उठाकर विदेशी यात्रियों से सोना मंगाने का रैकेट सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed