फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Govt taking steps to push economy back on 7-8% growth path

विकास दर को 7-8 फीसदी पर लाने का भरोसा

Thu, 06 Nov 2014 08:45 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 06 Nov 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
Govt taking steps to push economy back on 7-8% growth path

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भरोसा जताया है कि सरकार की नीतिगत पहल से जल्द ही भारतीय अर्थव्यवस्था 7 से 8 फीसदी के उच्च विकास दर के रास्ते पर लौट आएगी।

विज्ञापन


स्कोप अवार्ड समारोह के दौरान मुखर्जी ने कहा कि निवेश आकर्षित करने, आर्थिक स्थिरता और बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के मद्देनजर जो कदम उठाए जा रहे हैं, उनसे जल्द ही भारत निश्चित रूप से उच्च विकास दर (7 से 8 फीसदी) के रास्ते पर लौट आएगा। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5.7 फीसदी की विकास दर से साफ है कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी हो रही है।
विज्ञापन


मुखर्जी ने कहा कि भारत आज बदलाव के दौर में है और मेरा दृढ़ विश्वास है कि अगले दो दशकों में यह सफलतापूर्वक विकसित देशों की जमात में शामिल हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार की नीतिगत दखलंदाजी से महंगाई दर पांच फीसदी से नीचे बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को वैश्विक मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किए गए मेक इन इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में हमारी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (सीपीएसई) की अहम भूमिका है।

मुखर्जी ने कहा कि वित्तीय समेकन की दिशा में उठाए गए कदमों का सकारात्मक परिणाम दिखाई दिया है। महंगाई में पिछले तीन महीने से गिरावट है और उम्मीद है कि न्यायोचित नीतिगत उपायों से यह पांच फीसदी के नीचे बनी रहेगी। इस दौरान इंडियन ऑयल सहित कई सरकारी कंपनियों को अवार्ड दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed