{"_id":"935430a2-34d2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"govt-offers-hcl-shares-with-big-discount-issue-opens-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेगा एचसीएल का इश्यू, बेस प्राइस 155 रुपए","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आज खुलेगा एचसीएल का इश्यू, बेस प्राइस 155 रुपए
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 22 Nov 2012 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार भाव पर 71 फीसदी की भारी छूट के साथ सरकार ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) में विनिवेश के लिए बेस प्राइस 155 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है।
विज्ञापन
चालू वित्तवर्ष के इस पहले विनिवेश से नकदी की कमी के दबाव से जूझ रहे सरकारी खजाने को 1,376 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। बीएसई पर बृहस्पतिवार को एचसीएल का शेयर भाव 266.30 रुपये प्रति पर बंद हुआ। विनिवेश के जरिये सरकार का लक्ष्य एचसीएल में अपनी न्यूनतम 4 फीसदी हिस्सेदारी बेचना है।
विज्ञापन
यदि निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली तो यह ऑफर साइज बढ़कर 9.59 फीसदी हो सकता है। फिलहाल, एचसीएल में सरकार की हिस्सेदारी 99.59 फीसदी है। एसचीएल ने इश्यू का 25 फीसदी हिस्सा म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों के लिए आरक्षित रखा है। शेयरों की बिक्री बीएसई व एनएसई पर अलग खिड़की के जरिये की जाएगी। यह शुक्रवार सुबह 9.15 से अपराह्न 3.30 बजे तक की जा सकेगी।
विज्ञापन