फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   govt launches insurance scheme for Raksha Bandhan

रक्षा बंधन पर बहन को तोहफा देना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर

Wed, 19 Aug 2015 02:25 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
govt launches insurance scheme for Raksha Bandhan

रक्षा बंधन पर भाई अपनी बहनों को दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा का उपहार दें, इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सुरक्षा बंधन योजना शुरू की है।

विज्ञापन


इसके योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का बुके बनाया गया है। इसका लाभ 30 सितंबर 2015 तक लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक साल में 12 रुपये प्रीमियम दे कर दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और सालाना 330 रुपये के प्रीमियम वाली दो लाख रुपये का जीवन बीमा-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना- की अवधि को 30 सितंबर 2015 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, रक्षा बंधन के अवसर पर भाई अपनी बहनों को उपहार के रूप में ये योजनाएं उपहार स्वरूप दें, इसके लिए एक बुके शुरू किया है

क्‍या है योजना?

govt launches insurance scheme for Raksha Bandhan

इसके तहत भाई एक साल के लिए दोनों बीमा उपहार में देना चाहे तो 351 रुपये लगेगा। यदि भाई अपनी बहनों को लंबी अवधि के लिए इन बीमा योजनाओं का उपहार देना चाहें तो उन्हें 201 व 5,001 रुपये बैंकों में जमा करना होगा।

लंबी अवधि वाली योजना के लिए जमा की गई राशि का कुछ हिसा प्रीमियम में जाएगा और कुछ हिस्सा लंबी अवधि के लिए मियादी जमा खाते में जमा करा दिया जाएगा ताकि उसके ब्याज से बीमा योजना के प्रीमियम का भुगतान हो सके।

एक अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा बंधन योजना को तो सरकारी बैंकों को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है लेकिन निजी बैंक भी इसे लागू करते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed