महंगी हवाई यात्रा के लिए हो जाएं तैयार,1 फीसद लगेगा सेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वह दिन दूर नहीं जब हवाई यात्रा के लिए आपको ज्यादा रकम खर्च करनी पड़े। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने देश में छोटे शहरों तक एविएशन सेक्टर की पहुंच बनाने के लिए 1 फीसद सेस लगाने की तैयारी कर ली है।
सरकार चाहती है कि छोटे शहरों तक हवाई सेवा पहुंचे, लेकिन हवाई सेवा प्रदाता नुकसान के कारण छोटे शहरों से उड़ान भरने से कतरा रहे हैं।उनका कहना है कि फ्यूल पर लगने वाली लागत के मुकाबले सवारियां बहुत कम मिलती हैं।
इस नुकसान की भरपाई के लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री हवाई टिकट पर 1 फीसद सेस लगाने जा रही है। इस सेस से सिविल एविएशन मिनिस्ट्री देश के छोटे शहरों से एयरलाइंस चलाने वाली कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई करेगी।
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को प्रस्ताव मंजूर
ईटी की खबर के अनुसार सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अगली सिविल एविएशन पॉलिसी में इसे जगह दी जाएगी। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का मानना है कि करीब 60 मिलियन लोग देश के अंदर हवाई यात्रा करते हैं और करीब 4000 रुपए प्रति यात्री का खर्च आता है।
इस प्रकार 1 फीसद सेस लगाए जाने के बाद सरकार के खजाने में 240 करोड़ रुपए आएंगे। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को इस सेस का आइडिया टेलीकॉम विभाग से आया है जो पहले से ही इस प्रकार की कमाई ऑपरेटर्स से टैक्स के रूप में ले रहा है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात पर जोर देते आए हैं कि देश के छोटे शहरों में रहने वालों तक हवाई सेवा पहुंचायी जाए।