मानक के अनुरूप होंगे पीएसयू के होल्डिंग
यू के सिन्हा के मुताबिक सरकार ने सेबी को अगस्त तक शेयर होल्डिंग कम करने का भरोसा दिया है। सरकार अगस्त तक सभी सरकारी कंपनियों में सरकारी हिस्सेदारी कम करेगी। सरकार सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी घटाकर 75 फीसदी तक ले आएगी। सेबी के नियम के मुताबिक किसी भी कंपनी में प्रोमोटर होल्डिंग 75 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। शेयर होल्डिंग कम करने के लिए सरकारी कंपनियों के लिए अगस्त 2013 की आखिरी तारीख दी गई है। वहीं निजी कंपनियों के लिए जुलाई 2013 की डेडलाइन दी गई है। सेबी ने डेडलाइन बढ़ाने से भी इंकार कर दिया है।