फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   govt cos to meet min public holding requirement deadline says sinha

मानक के अनुरूप होंगे पीएसयू के होल्डिंग

Wed, 09 Jan 2013 09:46 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 09 Jan 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
govt cos to meet min public holding requirement deadline says sinha
सरकारी कंपनियों में प्रोमोटर होल्डिंग को 75 फीसदी तक लाने पर सरकार ने सेबी को भरोसा दिलाया है कि इस तरह की सभी सरकारी कंपनियों के विनिवेश अगस्त 2013 तक पूरे कर लिए जाएंगे। सरकार ने इसका सेबी को लिखित भरोसा दिया है। सेबी चेयरमैन यू के सिन्हा ने एक सेमिनार में ये बात कही। यूके सिन्हा ने कहा कि शेयर होल्डिंग कम करने के मामले में किसी भी कंपनी को छूट नहीं मिलेगी और समय भी नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


यू के सिन्हा के मुताबिक सरकार ने सेबी को अगस्त तक शेयर होल्डिंग कम करने का भरोसा दिया है। सरकार अगस्त तक सभी सरकारी कंपनियों में सरकारी हिस्सेदारी कम करेगी। सरकार सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी घटाकर 75 फीसदी तक ले आएगी। सेबी के नियम के मुताबिक किसी भी कंपनी में प्रोमोटर होल्डिंग 75 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। शेयर होल्डिंग कम करने के लिए सरकारी कंपनियों के लिए अगस्त 2013 की आखिरी तारीख दी गई है। वहीं निजी कंपनियों के लिए जुलाई 2013 की डेडलाइन दी गई है। सेबी ने डेडलाइन बढ़ाने से भी इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed