फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   govt clears 9.5 pc stake sale in ntpc

सरकार एनटीपीसी में बेचेगी 9.5 फीसदी हिस्सेदारी

Thu, 22 Nov 2012 09:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 22 Nov 2012 09:44 PM IST
विज्ञापन
govt clears 9.5 pc stake sale in ntpc

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी में अपनी 9.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है। इसके जरिये सरकार को करीब 13,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने एनटीपीसी में सरकार की 9.5 फीसदी हिस्सेदारी (करीब 78.33 करोड़ शेयर) बेचने की मंजूरी दे दी है। एनटीपीसी में सरकार की हिस्सेदारी 84.50 फीसदी है। विनिवेश के बाद यह हिस्सेदारी घटकर 75 फीसदी रह जाएगी।
विज्ञापन


मौजूदा बाजार भाव के मुताबिक शेयर बिक्री से सरकारी खजाने को 13,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 2012-13 के सात महीनों में सरकार कोई भी पब्लिक ऑफर लाने में विफल रही है। सरकार ने चालू वित्तवर्ष के लिए 30,000 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने एनटीपीसी से वापस लिए तीन कोल ब्लाकों का फिर से आवंटन करने का फैसला किया है। कोल ब्लाकों को विकसित करने में हुई देरी के चलते सरकार ने इन्हें एनटीपीसी से वापस ले लिया था। कोल ब्लॉकों का फिर से आवंटन हो जाने से एनटीपीसी का मूल्यांकन बढ़ने की उम्मीद है। इस कदम से सरकार को एनटीपीसी में प्रस्तावित शेयर बिक्री से अधिक रिटर्न हासिल करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed