फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Govt clears 20 FDI proposals worth Rs 988 cr 

988 करोड़ रुपये के एफडीआई के 22 प्रस्ताव मंजूर

Mon, 27 Oct 2014 09:12 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Mon, 27 Oct 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
Govt clears 20 FDI proposals worth Rs 988 cr 

केंद्र सरकार ने फार्मा सेक्टर के 6 प्रस्तावों सहित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 20 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे देश में कुल 988.3 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।

विज्ञापन


वित्त सचिव की अगुवाई वाले विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड ( एफआईपीबी) ने फ्रेसेनियस काबी ऑन्कोलोजी के 119 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को और आमनील फार्मास्युटिकल्स कंपनी के 205 करोड़ रुपयेे के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। एफआईपीबी ने बैंक में विदेशी निवेश बढ़ कर 74 फीसदी करने के इंडसइंड बैंक के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन


एफआईपीबी ने 16 सितंबर को हुई बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी है। तमिलनाडु स्थित इक्विटास होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड 325 करोड़ रुपये की पूंजी लाएगी। इसके बाद मुंबई स्थित तारा इंडिया फंड 305.63 करोड़ विदेशी निवेश लाएगी। वहीं एफआईपीबी ने सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज लिमिटेड सहित पांच प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसटीएल ने कंपनी और अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी श्याम इंटरनेट सर्विसेज लिमिटेड में 100 फीसदी तक एफडीआई बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। दोनों कंपनियां दूरसंचार क्षेत्र में काम कर रहीं हैं। इसके साथ ही फार्मा सेक्टर के चार प्रस्ताव सहित 8 प्रस्तावों को भी खारिज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed