{"_id":"4267a642-2500-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"govt-clears-12-fdi-proposals-worth-rs-707-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"706 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
706 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव मंजूर
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Nov 2012 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने 706.66 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत फार्मास्युटिकल सेक्टर में बंगलूरू की कंपनी एडकॉक इनग्राम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के 480 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सहित कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के 19 प्रस्तावों को जहां टाल दिया है, वहीं पांच प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।
सरकार ने वाणिज्य क्षेत्र के तहत पेवर्स इंग्लैंड लिमिटेड के 98.26 करोड़ रुपये, आईटी क्षेत्र के पीवीआर लीजर लिमिटेड के 50.10 करोड़ रुपये सहित प्रीमियर मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड के 54.28 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन