फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   govt caught 183 crore tax evasion case

183 करोड़ की सेवा कर चोरी के मामले पकड़े

Thu, 21 Feb 2013 11:25 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 21 Feb 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
govt caught 183 crore tax evasion case

पिछले वर्षों के रिटर्न के आधार पर सेवा कर चोरी के मामलों की छानबीन में सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। अकेले दिल्ली क्षेत्र में पिछले दो महीनों के दौरान करीब 183 करोड़ रुपये की सेवा कर चोरी के मामले पकड़ में आए हैं। इनमें से ज्यादातर मामलों में कंपनियों ने ग्राहकों से सेवा कर वसूला लेकिन विभाग को जमा नहीं कराया। ऐसा करने वालों में सबसे अधिक संख्या रीयल एस्टेट डेवलपरों, मैनपावर मुहैया कराने वाली फर्मों और होटलों की हैं।

विज्ञापन


सेवा कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिसंबर से विभाग ने पिछले वर्षों के रिटर्न का डेटाबेस खंगालना शुरू किया और जिन मामलों में बड़ा हेरफेर दिखा, उनकी पड़ताल शुरू की। इस कवायद से अकेले दिल्ली क्षेत्र में 183 करोड़ रुपये की सेवा कर चोरी के मामले पकड़ में आए हैं। देशभर में यह आंकड़ा हजार करोड़ से ऊपर है। दिल्ली में 183 करोड़ रुपये में करीब 90 करोड़ रुपये की वसूली विभाग कर चुका है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एक बड़ी एयरलाइंस की करीब 25 करोड़ रुपये की सेवा कर चोरी भी विभाग ने पकड़ी है। इस एयरलाइंस ने यात्रियों से सेवा कर वसूलने के बावजूद सरकार को जमा नहीं कराया था। गौरतलब है कि सेवा कर की दर में दो फीसदी की बढ़ोतरी और वसूली अभियान में तेजी से चलते चालू वित्त वर्ष में सेवा कर संग्रह करीब 32 फीसदी बढ़ा है। उत्पाद और सीमा शुल्क में उम्मीद से कम रही वृद्धि की भरपाई भी सरकार सेवा कर के जरिए करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed