फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Govt bans top ramen after maggi

मैगी के बाद बाजार से हटेगा टॉप रेमन नूडल्स

Tue, 30 Jun 2015 04:53 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
Govt bans top ramen after maggi

मैगी की वजह से इंस्टेंट नूडल्स के कारोबार पर छाए संकट का असर दूसरे ब्रांड पर भी दिखने लगा है।

विज्ञापन


भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, एफएसएसएआई के आदेश पर इंडो निसिन ने अपने नूडल्स टॉप रेमन को बाजार से हटाने की घोषणा की है। इंडो निसिन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गौतम शर्मा ने बताया कि टॉप रेमन की मान्यता का आवेदन एफएसएसएआई के यहां अटका है।

उन्होंने इस बारे में प्राधिकरण से बात की थी। प्राधिकरण ने मान्यता मिलने तक उत्पाद को बाजार से हटाने के लिए कहा था। शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में टॉप रेमन का गहन टेस्ट हुआ है।
विज्ञापन

टेस्टमेकर में लेड की मात्रा अधिक मिली

Govt bans top ramen after maggi

एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त दो स्वतंत्र लैब में परीक्षण कराकर प्राधिकरण को रिपोर्ट दी गई थी।

कई राज्यों के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने भी नूडल्स के नमूनों की जांच की है। शर्मा के अनुसार केवल दो मामलों में टेस्टमेकर में लेड की मात्रा थोड़ी अधिक मिली है। कंपनी ने राज्यों के एफडीए से मिलकर दोबारा जांच कराने की मांग की है।

इससे पहले नेस्ले अपने मैगी नूडल्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर नॉर इंस्टेंट नूडल्स को सुरक्षा के मुद्दे पर वापस ले चुकी है।

एफएसएसएआई ने आठ जून को नूडल्स की उत्पाद सुरक्षा जांच पर एडवाइजरी जारी की थी। साथ ही रिटेल चेन बिग बाजार और रिलायंस ने भी अपने सारे रिटेल शॉप्स से इन उत्पादों की बिक्री पर रोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed