एफडीआई के 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एफआईपीबी की सिफारिश पर सरकार ने 20 नवंबर को हुई बैठक में सरकार ने 12 प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। फर्नीचर कारोबार करने वाली स्वीडेन की दिग्गज कंपनी आईकिया के प्रस्ताव को विचार के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) के पास भेज दिया गया है क्योंकि एफआईपीबी की सहमति के बावजूद 1,200 करोड़ रुपये से अधिक के एफडीआई प्रस्तावों को सीसीईए द्वारा ही मंजूरी दी जाती है। सरकार ने रत्नाकर बैंक में विदेशी निवेश को 43 से बढ़ाकर 55 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा ताका ज्योति एनर्जी वेंचर्स को भी सरकार की स्वीकृति मिल गई है।